[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाडराटा में बाबा सुन्दरदास के लक्खी मेले में उमड़े श्रद्धालु:तीसरे दिन राजस्थान-हरियाणा से पहुंचे भक्त, 500 साल पुरानी है आस्था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

गाडराटा में बाबा सुन्दरदास के लक्खी मेले में उमड़े श्रद्धालु:तीसरे दिन राजस्थान-हरियाणा से पहुंचे भक्त, 500 साल पुरानी है आस्था

गाडराटा में बाबा सुन्दरदास के लक्खी मेले में उमड़े श्रद्धालु:तीसरे दिन राजस्थान-हरियाणा से पहुंचे भक्त, 500 साल पुरानी है आस्था

बबाई : बबाई क्षेत्र के गाडराटा में बाबा सुन्दरदास का लक्खी मेला शुरू हो गया है। गुरुवार को मेले के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे और धोक लगाई। इस मेले में राजस्थान के साथ हरियाणा के भक्त भी आ रहे हैं।

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि बाबा सुन्दरदास के मंदिर से भक्तों की आस्था करीब 500 सालों से जुड़ी हुई है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, बाबा सुन्दरदास को सर्पदंश और पशु बीमारियों से रक्षा करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। यह लक्खी मेला एकादशी से शुरू होकर पूर्णिमा तक चलता है। दूर-दूर से श्रद्धालु जात-जडूले के लिए भी यहां पहुंचते हैं।

मेले में दुकानदारों को आठ फुट तक जगह दी गई है। मंदिर जाने वाले रास्ते को दोनों तरफ से 20 फुट चौड़ा रखा गया है, ताकि भक्तों की आवाजाही बनी रहे। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं। मेला स्थल पर पार्किंग के लिए अलग से जगह बनाई गई है। मेला कमेटी और भामाशाहों के सहयोग से मेला क्षेत्र में भंडारों और जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। स्वच्छता के लिए सफाईकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

प्रशासन पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से निगरानी कर रहा है। पहाड़ी क्षेत्र में निगरानी के लिए वन विभाग ने सर्च लाइटें लगाई हैं। व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा एनसीसी और स्काउट गाइड की भी मदद ली जा रही है। सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल स्टाफ, दो एंबुलेंस और दमकल भी तैनात की गई है।

Related Articles