[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पालिकाध्यक्ष के विजय जुलूस पर पथराव, वाहनों के शीशे तोड़े:कांग्रेस नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

पालिकाध्यक्ष के विजय जुलूस पर पथराव, वाहनों के शीशे तोड़े:कांग्रेस नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

पालिकाध्यक्ष के विजय जुलूस पर पथराव, वाहनों के शीशे तोड़े:कांग्रेस नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

बिसाऊ : झुंझुनूं के बिसाऊ में कांग्रेस नगरपालिका अध्यक्ष के विजय जुलूस के दौरान विवाद हो गया। बुधवार शाम को जुलूस में पथराव और वाहनों के शीशे टूटने की घटना के बाद अब मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। एक ओर पूर्व पार्षद नेमीचंद खटीक की ओर से हमला, तोड़फोड़ और अभद्रता के आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई है। वहीं, दूसरी ओर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कांग्रेस नेता सुरेश महला की टिप्पणी को लेकर पुलिस को ज्ञापन देकर कार्रवाई और सार्वजनिक माफी की मांग की है। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में जांच जारी है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद कांग्रेस नेता सुरेश महला गाड़ी पर बैठकर विरोध-प्रदर्शन किया।

जुलूस अंजुमन कुएं के पास पहुंचा तो हंगामा हुआ

शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सलमा बानो के समर्थन में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में पार्षदों और समर्थकों के साथ कई वाहन शामिल थे। जुलूस अंजुमन कुएं के पास पहुंचा, तभी अचानक पथराव की घटना हो गई। इससे जुलूस में अफरा-तफरी मच गई और कुछ वाहनों के शीशे टूट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया।

पूर्व पार्षद ने की शिकायत

पूर्व पार्षद नेमीचंद खटीक की ओर से दी गई शिकायत में नसीफ खत्री उर्फ सिकंदर, अबूबक्र, सुफियाना सहित कुछ अन्य लोगों के नाम दिए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जुलूस के दौरान वाहनों पर हमला किया गया और 4-5 गाड़ियों के शीशे तोड़े गए।

शिकायत में महिला पार्षदों के साथ अभद्रता करने तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप भी लगाए गए हैं। सूचना मिलने पर एएसआई इंद्रराज सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के बाद चेयरमैन समर्थक थाने पहुंचे और सीआई उमाशंकर शर्मा से मुलाकात की।

विश्वहिंदू परिषद और बजरंग दल ने ज्ञापन सौंपा

घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद बिसाऊ और बजरंग दल की ओर से पुलिस को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कांग्रेस नेता सुरेश महला पर विजय जुलूस के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सुरेश महला से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी रखी गई है।

देखिए घटना से जुड़े PHOTOS

जुलूस के दौरान पथराव और वाहनों के शीशे टूटे।
जुलूस के दौरान पथराव और वाहनों के शीशे टूटे।
पथराव के दौरान करीब 7 से 8 कारों के शीशे टूट गए।
पथराव के दौरान करीब 7 से 8 कारों के शीशे टूट गए।
घटना के विरोध में समर्थन कार पर बैठ गए।
घटना के विरोध में समर्थन कार पर बैठ गए।
घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गए।
घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गए।
भारी संख्या में समर्थक इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे।
भारी संख्या में समर्थक इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे।

Related Articles