[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदामांडी नृसिंह धाम मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई धोक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

उदामांडी नृसिंह धाम मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

उदामांडी नृसिंह धाम मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

बुहाना : श्री नृसिंह धाम उदामांडी में आयोजित एक दिवसीय मेले में हजारों श्रद्धालु पहुंचे। प्रवासी उदामांडी परिवारों के साथ आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा नृसिंह के दरबार में धोक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर भक्ति और उत्सव के माहौल से सराबोर रहा।

मेले में कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं। कबड्डी के फाइनल में आदमपुर ए भिवानी ने आदमपुर भिवानी बी को हराकर खिताब जीता। विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। कुश्ती दंगल में झज्जर के प्रतीक गोदड़ी ने 31 हजार रुपए की कुश्ती जीती। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने कहा कि यह मेला धार्मिक आस्था के साथ प्रवासी परिवारों को अपनी जन्मभूमि और गांव की परंपराओं से जोड़ने का माध्यम भी है। कार्यक्रम में मनोज कुमार सरपंच प्रतिनिधि, अजित सिंह, भूपसिंह, रणवीर, चुन्नीलाल, इन्द्र सिंह, सीताराम, नरेश, रामपाल, आजीम, सज्जन शर्मा, जगदीश प्रजापत, दयानंद प्रजापत, सूरजभान पीटीआई और ओमप्रकाश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles