[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेल मैदान के ऊपर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन हटाने की मांग, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खेल मैदान के ऊपर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन हटाने की मांग, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

खेल मैदान के ऊपर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन हटाने की मांग, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

सीकर : राजकीय कला महाविद्यालय कटराथल में निर्माणाधीन नवीन खेल मैदान के ऊपर से गुजर रही 33 केवी उच्च वोल्टेज विद्युत लाइन को हटाने अथवा सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महाविद्यालय इकाई ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

इकाई अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में विद्यार्थियों ने बताया कि खेल मैदान के ऊपर से गुजर रही उच्च वोल्टेज विद्युत लाइन से खेल गतिविधियों के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए विद्युत लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने या हटाने की कार्रवाई तत्काल शुरू कराने की मांग की गई। इस दौरान सत्येंद्र सिंह, निखिल, गौरव, पीयूष, प्रियांशु, भारत, रोहित, पंकज सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles