[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में अंडर-14 राइफल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू:जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 42 खिलाड़ी ले रहे भाग, डीईईओ ने किया उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में अंडर-14 राइफल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू:जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 42 खिलाड़ी ले रहे भाग, डीईईओ ने किया उद्घाटन

चूरू में अंडर-14 राइफल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू:जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 42 खिलाड़ी ले रहे भाग, डीईईओ ने किया उद्घाटन

चूरू : चूरू के राजकीय खेमका उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को छात्र-छात्राओं की 14 वर्ष आयु वर्ग की 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ओमप्रकाश प्रजापत ने इसका उद्घाटन किया।

यूसीईओ ओमप्रकाश फगेड़िया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डीईईओ ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि खिलाड़ियों को हार-जीत की चिंता किए बिना अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि लगातार अभ्यास और खेल के प्रति लगन से प्रतिभा बेहतर होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन के साथ खेल भावना दिखाने को भी कहा।

इस दौरान पार्षद सलीम पावटिया, अजीज भंवरू खां, एसएमसी अध्यक्ष यासीन खां, भामाशाह सुनील शर्मा, अब्दुल सत्तार अंसारी और अमन ट्रस्ट अध्यक्ष उस्मान अंसारी सहित कई मेहमानों ने अपनी बात रखी और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग के 22 और छात्रा वर्ग के 20 खिलाड़ी समेत कुल 42 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। संस्था प्रधान रूपसिंह ने मेहमानों और खिलाड़ियों का धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में वीरेन्द्र सिंह, प्रताप बेनीवाल, कमलेश शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, संगीता राव और कलावती ने मदद की। कार्यक्रम का संचालन मुबारिक ने किया।

Related Articles