नमो सेवा-अनकही कहानियां से आमजन तक पहुंची सीकर के विकास की तस्वीर
स्वच्छता, पर्यावरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
सीकर : विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत बुधवार को नगर परिषद सीकर की ओर से ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ विषय पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से शहर में चल रहे विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।
कार्यक्रम में बताया गया कि शहर का विकास केवल बड़े निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शहरी सौंदर्यीकरण, बेहतर सड़क व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिक सेवाओं में सुधार भी विकसित शहर की पहचान हैं।
विकास कार्यों से कराया रूबरू
नगर परिषद की ओर से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने, प्लास्टिक उन्मूलन एवं पर्यावरण संरक्षण, सड़क और आधारभूत सुविधाओं के विकास, शहरी सौंदर्यीकरण तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही केंद्र और राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के बारे में नागरिकों को जागरूक किया गया। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया गया।
‘विकसित सीकर से विकसित भारत’ का संदेश
कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब देश के गांवों और शहरों का समग्र विकास हो। इसी भावना के साथ सीकर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त शहर बनाने के लिए नगर परिषद की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।
‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के माध्यम से शहर में हो रहे विकास और जनसेवा से जुड़े कार्यों को लोगों के सामने रखा गया। कार्यक्रम में नागरिकों की सहभागिता को भी शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।
आयुक्त ने की नागरिकों से भागीदारी की अपील
नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र कुमार यादव ने आमजन से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और शहर के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को गति देने में प्रशासन के साथ नागरिकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399798