‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत डीआईपीआर परिसर में पौधारोपण
आयुक्त राकेश शर्मा ने आंवला, बिल्वपत्र, कदम, चंपा और राखी बेल लगाई
सीकर : ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त राकेश शर्मा ने बुधवार को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के डीआईपीआर परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने आंवला, बिल्वपत्र, कदम, चंपा और राखी बेल के पांच पौधे लगाए।
आयुक्त राकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान प्रदेश में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करना है।
उन्होंने डीआईपीआर के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति संकल्पित रहने का आह्वान किया।
अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी किया पौधारोपण
इस अवसर पर मुख्य लेखाधिकारी कौशल्या सांकृत्य, संयुक्त निदेशक प्रशासन मनमोहन हर्ष और सहायक निदेशक कविता जोशी सहित विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण किया।
‘हरियालो राजस्थान’ अभियान का उद्देश्य प्रदेश में हरित आवरण बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2399798