[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में प्रधान के पांच पद अनारक्षित:14 में से 5 महिलाओं के लिए रिजर्व, पंचायत समिति के 45 वार्ड एससी के लिए आरक्षित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में प्रधान के पांच पद अनारक्षित:14 में से 5 महिलाओं के लिए रिजर्व, पंचायत समिति के 45 वार्ड एससी के लिए आरक्षित

झुंझुनूं में प्रधान के पांच पद अनारक्षित:14 में से 5 महिलाओं के लिए रिजर्व, पंचायत समिति के 45 वार्ड एससी के लिए आरक्षित

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में पंचायतीराज चुनाव के लिए आरक्षण की लॉटरी पूरी होने के साथ चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। जिले की 14 पंचायत समितियों में प्रधान के 14 पदों का आरक्षण तय हुआ है। इनमें एससी के 2, ओबीसी के 2 और अनारक्षित वर्ग के 10 पद हैं। एससी में 1 और ओबीसी में दोनों पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि अनारक्षित वर्ग में 5 महिला और 5 ओपन सीटें हैं। इस तरह प्रधान पदों में कुल 8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई हैं।

24 सितंबर को 389 ग्राम पंचायतों की लॉटरी

पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन ने इसकी तैयारियां कर ली हैं। प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। पहले ये लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाले जानी वाली थी, लेकिन बाद में इसे दो बार स्थगित कर दिया गया। लॉटरी के बाद जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा की जाएगी। अब 24 सितंबर को ग्राम पंचायत स्तर के पदों का आरक्षण तय किया जाएगा। जिले की 389 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों की लॉटरी संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर भी आरक्षण की तस्वीर साफ हो जाएगी।

 

Related Articles