[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : एयरफोर्स (अग्निवीर वायु) में शूरवीर डिफेंस एकेडमी के 39 छात्रों का चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : एयरफोर्स (अग्निवीर वायु) में शूरवीर डिफेंस एकेडमी के 39 छात्रों का चयन

एयरफोर्स (अग्निवीर वायु) में शूरवीर डिफेंस एकेडमी के 39 छात्रों का चयन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : अपने सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणामों के लिए विख्यात जीवेम एज्यूकेशन की शैक्षिक इकाई शूरवीर डिफेंस एकेडमी के छात्रों ने गुरुवार को घोषित इंडियन एयरफोर्स (अग्निवीर वायु) के एक्स एवं वाई ग्रुप के लिखित परीक्षा परिणाम में अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस बार संस्था में रिकॉर्ड 39 छात्रों का चयन हुआ है।

जानकारी देते हुए जीवेम् निदेशक आकाश मोदी ने बताया कि एयरफोर्स की लिखित परीक्षा में एक्स ग्रुप में 26 एवं वाई ग्रुप में कुल 13 छात्रों का चयन हुआ हैं। जिनमें गोविंद सिंह गुर्जर, सौरव सैनी, दीपक यादव, संदीप कुमार, अमन सैन, अखिल जांगिड़, जीवनज्योत सिंह, महेन्द्र डागला, लोकेश यादव, गंगाधर ढ़ाका, आशीष कुमार चाहर, योगेश यादव, जितेन्द्र झाझड़िया, रमेश कुमार, राहुल थालोड़, अशोक पचार अनुष्का शर्मा, आर्यन हरितवाल, नीरज स्वामी, विक्रांत यादव, विवेक सिंह, कमल बुडानियां इत्यादि है। साथ ही उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों कि एस आर टी एवं जी डी की तैयारी भी यहीं पर कराई जाएगी।

इस अवसर पर जीवेम् चेयरमैन डाॅ. दिलीप मोदी ने सभी चयनित छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी परीक्षा को पास करने के लिए विद्याार्थियों में लगन का होना आवश्यक है और साथ ही उन्होंने कहा कि इस परिणाम से सभी छात्रों का मनोबल बढ़ेगा जिससे वह भविष्य में और बेहतर कर पाएगें। कार्यक्रम में सभी चयनित सभी विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार के द्वारा माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर जीवेम् मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, क्रिएटिव डायरेक्टर गरिमा मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, झुंझुनूं एकेडमी प्राचार्य- डाॅ. रवि शंकर शर्मा, शूरवीर मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत सिंह शेखावत, एकेडमिक हैड- अमित कुमार शर्मा एवं शिक्षक रणवीर सिंह, देवेन्द्र सिंह शेखावत, पी.डी शर्मा एवं देव बंसल उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin