[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में भाजपा की अफरोज बानो उप चेयरमैन बनीं:5 वोटों से जीतीं; 39 पार्षदों ने किया मतदान, निर्दलीय को एक भी वोट नहीं मिला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में भाजपा की अफरोज बानो उप चेयरमैन बनीं:5 वोटों से जीतीं; 39 पार्षदों ने किया मतदान, निर्दलीय को एक भी वोट नहीं मिला

सादुलपुर में भाजपा की अफरोज बानो उप चेयरमैन बनीं:5 वोटों से जीतीं; 39 पार्षदों ने किया मतदान, निर्दलीय को एक भी वोट नहीं मिला

सादुलपुर : सादुलपुर में नगरपालिका उप चेयरमैन पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अफरोज बानो ने जीत हासिल की है। उन्होंने 5 वोटों के अंतर से यह पद जीता। मंगलवार को हुए इस चुनाव में कुल 40 पार्षदों में से 39 ने मतदान किया। एक पार्षद ने वोट नहीं डाला।मतगणना के बाद अफरोज बानो को 22 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अनीता सोनी को 17 वोट प्राप्त हुए। इस तरह अफरोज बानो ने अनीता सोनी को 5 वोटों से हराया।

उप चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र बिजारणिया ने भी नामांकन भरा था। हालांकि, उन्हें चुनाव में एक भी वोट नहीं मिला। खास बात यह रही कि राजेंद्र बिजारणिया ने खुद भी मतदान नहीं किया।

मतदान और मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने अफरोज बानो को नगरपालिका उप चेयरमैन घोषित किया। परिणाम आने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।

Related Articles