दूध के दाम बढ़ाने के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन:गाय का दूध 70, भैंस का 100 रुपए लीटर करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी
दूध के दाम बढ़ाने के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन:गाय का दूध 70, भैंस का 100 रुपए लीटर करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी दी
चिड़ावा : झुंझुनूं में दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर दूध के दाम बढ़ाओ समिति ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पशुपालकों की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी की मांग की गई। समिति ने बताया कि पशुओं के चारे, दाने और उनके रख-रखाव का खर्च लगातार बढ़ गया है।
कम दाम पर दूध खरीदने का आरोप
इसके बावजूद दूध खरीदने वाली कंपनियां पशुपालकों से दूध बेहद कम दर पर खरीद रही हैं। समिति का कहना है कि मौजूदा खरीद दर में पशुपालकों के लिए पशुपालन करना मुश्किल हो रहा है।
दाम बढ़ाने की रखी मांग
समिति ने ज्ञापन के जरिए गाय के दूध का भाव 70 रुपए प्रति लीटर और भैंस के दूध का भाव 100 रुपए प्रति लीटर करने की मांग की। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2393907


