लक्ष्मणगढ़ के नगरपालिका अध्यक्ष बने संजीव कुमार:भाजपा के दीपक जाजोदिया को एक वोट से हराया, समर्थन में 23 पार्षदों ने डाले वोट
लक्ष्मणगढ़ के नगरपालिका अध्यक्ष बने संजीव कुमार:भाजपा के दीपक जाजोदिया को एक वोट से हराया, समर्थन में 23 पार्षदों ने डाले वोट
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका में अध्यक्ष पर कांग्रेस के संजीव कुमार जीते गए। संजीव कुमार को 45 में से 23 वोट मिले और भाजपा प्रत्याशी दीपक जाजोदिया को 22 वोट मिले। इसके साथ ही कांग्रेस के संजीव कुमार ने भाजपा के दीपक जाजोदिया को 1 वोट से हरा दिया।
वहीं, तीसरे निर्दलीय प्रत्याशी नसीम बानो को एक वोट भी नहीं मिला, उन्होंने खुद का वोट भी किसी दूसरे प्रत्याशी को दिया है। संजीव कुमार नगरपालिका क्षेत्र के वॉर्ड नंबर 21 से जीते हुए पार्षद हैं। रिटर्निंग अधिकारी भावेश धनवंत ने नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष संजीव कुमार को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा और पद की शपथ दिलवाई। इस दौरान कांग्रेस व समर्थित निर्दलीय पार्षद मौजूद रहे।
इससे पहले आज सुबह सबसे पहले कांग्रेस खेमे के पार्षद छोटी गाड़ियों में 4-4 पार्षद वोट देने के लिए पहुंचे। कांग्रेस खेमे के सभी पार्षदों के आने के बाद भाजपा खेमे के पार्षद बस के माध्यम से एक साथ पहुंचे। पुलिस ने सभी की पहचान सुनिश्चित कर नगरपालिका में प्रवेश दिया, जहां निर्वाचित पार्षदों ने अपना मतदान मुखिया के लिए किया। पहले बीजेपी की सभापति प्रत्याशी कंचन और पूर्व विधायक का पोता यश मतदान करने के लिए पहुंचे। वोटिंग खत्म होते ही मतगणना हुई, जिसमें कांग्रेस के संजीव कुमार 1 वोट से जीते।
कल होगा उपाध्यक्ष का चुनाव
अब कल 22 सितंबर को नगरपालिका उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा। जिसमें 10 बजे बैठक होगी और 11 बजे नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 11:30 नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा और यदि आवश्यकता हुई तो दोपहर 2:30 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा और उसके बाद परिणाम जारी हो जाएगा।
निर्दलीय को खुद का वोट भी नहीं
अध्यक्ष पद के लिए भाजपा कांग्रेस के अलावा निर्दलीय नसीम बानो भी चुनावी मैदान में थी, लेकिन आज हुए मतदान में नसीम बानो को एक भी वोट प्राप्त नहीं हुआ। इसके अनुसार नसीम बानो ने खुद को भी वोट नहीं दिया है। उन्होंने दोनों में से किसी एक प्रत्याशी को वोट दिया है जो चर्चा का विषय रहा।

चुनावी परिणाम के बाद कांग्रेसी खेमे में जोश आ गया और चेयरमैन संजीव कुमार को बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने कंधों पर लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया तो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी। चुनाव परिणाम के बाद दोनों पार्टियां अपने सभी पार्षदों को वापस बस में बैठा कर ले गए।

लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव भानुका दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुने गए हैं। इससे पहले वे वर्ष 2015 में पहली बार पार्षद बने थे। वहीं उनकी माता परमेश्वरी देवी तीसरी बार पार्षद निर्वाचित हुई हैं। परमेश्वरी देवी वर्ष 2000, 2020 और अब 2026 में पार्षद निर्वाचित हुयी हैं।
इस बार मां-बेटे ने कांग्रेस के टिकट पर अलग-अलग वार्डों से चुनाव लड़ा, जिसमें संजीव भानुका वार्ड नंबर 25 और परमेश्वरी देवी वार्ड नंबर 21 से विजयी होकर नगरपालिका पहुंचे। अब संजीव भानुका नगरपालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि उनकी माता पार्षद के रूप में बोर्ड का हिस्सा रहेंगी।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2389746


