खंडेला में कांग्रेस की आबिदा बानो बनीं पालिकाध्यक्ष:पक्ष में पड़े 23 वोट, भाजपा के बनवारी लाल सैनी को 6 वोट से हराया
खंडेला में कांग्रेस की आबिदा बानो बनीं पालिकाध्यक्ष:पक्ष में पड़े 23 वोट, भाजपा के बनवारी लाल सैनी को 6 वोट से हराया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खंडेला : खंडेला नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को पूरा हुआ। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी आबिदा बानो ने भाजपा प्रत्याशी बनवारी लाल सैनी को 6 मतों से हराकर जीत दर्ज की। आबिदा बानो को 23 वोट मिले, जबकि बनवारी लाल सैनी के पक्ष में 17 वोट पड़े। जीत के साथ ही खंडेला नगर पालिका में एक बार फिर कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया।
40 पार्षदों ने किया मतदान
अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नगर पालिका सभागार में मतदान प्रक्रिया कराई गई। 40 नवनिर्वाचित पार्षदों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान को लेकर नगरपालिका परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्र के आसपास भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा।
18 कांग्रेस पार्षदों के साथ निर्दलीयों का मिला समर्थन
हाल ही में हुए नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के 18, भाजपा के 13 और 9 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष पद के चुनाव में इन 9 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आबिदा बानो को 23 वोट मिले। यानी कांग्रेस को अपने 18 पार्षदों के अलावा 5 अतिरिक्त वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी बनवारी लाल सैनी को 17 वोट मिले।
1995 से 2000 का कार्यकाल छोड़कर कांग्रेस का अध्यक्ष
खंडेला नगर पालिका के राजनीतिक इतिहास में अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस का दबदबा रहा है। 1995 से 2000 के कार्यकाल को छोड़कर अब तक कांग्रेस का अध्यक्ष बनता आया है। इस बार भी कांग्रेस ने अध्यक्ष पद हासिल कर इस सिलसिले को बरकरार रखा है।
खंडेला की स्थानीय राजनीति में पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला की भूमिका भी लंबे समय से चर्चा में रही है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस का नगर पालिका बोर्ड बनने की परंपरा इस चुनाव में भी जारी रही।
40 पार्षदों ने तय किया नगरपालिका का नेतृत्व
खंडेला नगर पालिका में कुल 40 वार्ड हैं। वार्ड चुनाव के परिणाम में कांग्रेस को 18, भाजपा को 13 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 9 सीटें मिली थीं। इसके बाद अध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों प्रमुख दलों के लिए निर्दलीय पार्षदों का समर्थन अहम हो गया था। मतदान के परिणाम में कांग्रेस प्रत्याशी आबिदा बानो ने 23 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।
आबिदा बानो के अध्यक्ष बनने के साथ अब खंडेला नगर पालिका में कांग्रेस के नेतृत्व में बोर्ड का गठन होगा। परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2389753


