नालपुर धाम में 22 सितंबर को होगा 12वां विशाल श्याम बाबा जागरण
नालपुर धाम में 22 सितंबर को होगा 12वां विशाल श्याम बाबा जागरण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : नालपुर धाम मंदिर परिसर में 22 सितंबर को 12वें विशाल श्याम बाबा जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। जागरण में सुनील नटराज म्यूजिकल ग्रुप एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक कुशाल सिंह, प्रेम योगी एवं कृष्ण बंसल श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजकों ने बताया कि जागरण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन के दौरान श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों का आनंद लेने के साथ पूजा-अर्चना करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2388915


