ढोसी में 11 केवी लाइन का तार टूटा, करंट से भैंस की मौत
8-10 घरों में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, टीवी-फ्रिज, कूलर और पंखे जले; ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा
शिमला : ठाठवाड़ी ग्राम पंचायत के गांव ढोसी में सोमवार को 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर नीचे से गुजर रही 440 वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया। इससे वार्ड नंबर एक के बीचला मोहल्ला में कई घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। हादसे में करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 घरों में टीवी, फ्रिज, कूलर और पंखे सहित कई घरेलू विद्युत उपकरण जल गए।
ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड नंबर एक के बीचला मोहल्ला से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन का तार अचानक टूट गया। टूटने के बाद तार पास से गुजर रही 440 वोल्टेज लाइन को छूते हुए जमीन पर गिर गया। इससे मोहल्ले के करीब 8 से 10 घरों की घरेलू विद्युत लाइन में हाई वोल्टेज करंट पहुंच गया।
ग्रामीणों के अनुसार अचानक अधिक वोल्टेज आने से घरों में लगे कूलर, टीवी, फ्रिज, पंखे सहित अन्य विद्युत उपकरण जल गए। वहीं जमीन पर गिरे विद्युत तार की चपेट में आने से संजय जांगिड़ पुत्र बुधराम जांगिड़ की भैंस की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्युत निगम से नुकसान का आकलन करवाकर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि भैंस मालिक को पशु की मौत तथा जिन परिवारों के विद्युत उपकरण जले हैं, उन्हें हुए नुकसान के अनुसार मुआवजा दिया जाए।
गिलहरी के कारण इंसुलेटर में आया फाल्ट
इनका कहना है
ढोसी गांव में 11 केवी लाइन के इंसुलेटर में गिलहरी के कारण फाल्ट आने से तार टूटकर नीचे गिर गया था। इससे एक भैंस की मौत हुई है और कुछ घरों के विद्युत उपकरण भी जले हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार करवाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही लाइन बंद करवा दी गई थी। मरम्मत के बाद लाइन को दोबारा चालू कर दिया गया है। — मनोज कुमार गुर्जर, कनिष्ठ अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम, मेहाड़ा
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2388920


