तेजा दशमी की पूर्व संध्या पर निकली शोभायात्रा:बाबा रामदेवजी मंदिर में वार्षिक महोत्सव; श्रीमाधोपुर से पदयात्रा रवाना
तेजा दशमी की पूर्व संध्या पर निकली शोभायात्रा:बाबा रामदेवजी मंदिर में वार्षिक महोत्सव; श्रीमाधोपुर से पदयात्रा रवाना
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर में रविवार को धार्मिक आयोजनों के कारण माहौल भक्तिमय बना रहा। पंचावाली फाटक स्थित रेगर मोहल्ले में बाबा रामदेवजी मंदिर का वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। महोत्सव की पूर्व संध्या पर दीपदान और रात में भजन संध्या का आयोजन हुआ।
बाबा रामदेव महाराज को चावल-कासा का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इस आयोजन में सनी गोड़वाल, वेदप्रकाश बारोलिया, हेमराज, विनोद मौर्य, रामअवतार, विक्की, जीतू, नीरज, लालचंद परसोया सहित मोहल्लेवासी शामिल हुए।

इसी तरह शहर के राधा-माधव मंदिर से 14वीं निशान पदयात्रा रविवार को रवाना हुई। श्रद्धालु निशान लेकर इस पदयात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा वीर तेजाजी महाराज निर्माणों की ढाणी, रघुनाथगढ़ पहुंचेगी। पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा।
तेजा दशमी की पूर्व संध्या पर ग्राम नांगल में लोकदेवता तेजाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत लीलों की ढाणी से हुई। इसमें काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। महेंद्र लील की ढाणी से तेजाजी के गोठिया ने पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा को रवाना किया।

पांच डीजे के साथ निकली शोभायात्रा में महिलाएं तेजाजी के भजनों पर नाचते-झूमते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा बस स्टैंड और मुख्य बाजार से होते हुए गांव के अलग-अलग रास्तों से गुजरी।
इस दौरान तेजाजी महाराज को गांव में घुमाया गया। शोभायात्रा का समापन तेजाजी के पुराने थान पर हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आरती की। सोमवार को तेजा दशमी के मौके पर तेजाजी महाराज की झांकी सजाई जाएगी और कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2386384


