कांग्रेस की बाड़ेबंदी में सर्च वारंट लेकर पहुंची पुलिस:पूछताछ की, तीन परिजनों से करवाई मुलाकात; परिवार ने संपर्क नहीं की शिकायत दी थी
कांग्रेस की बाड़ेबंदी में सर्च वारंट लेकर पहुंची पुलिस:पूछताछ की, तीन परिजनों से करवाई मुलाकात; परिवार ने संपर्क नहीं की शिकायत दी थी
नेछवा : सीकर के नेछवा थाना क्षेत्र के धाननी गांव के पास स्थित होटल में कांग्रेस पार्षदों की बाड़ेबंदी में पुलिस सर्च वारंट के पहुंची और एक पार्षद के साथ पूछताछ की। दरअसल लोसल पालिका के वार्ड 26 से पार्षद बने ओमप्रकाश शेषमा कांग्रेस के अन्य पार्षदों के साथ यहां बाड़ेबंदी में हैं। रविवार सुबह होटल के बाहर कुछ लोग पहुंचे और पार्षद से मिलने की मांग करने लगे। उन्होंने खुद को पार्षद का परिजन बताया।
परिजनों ने लोसल थाने में दी शिकायत
परिजनों की ओर से लोसल थाने में पार्षद ओमप्रकाश शेषमा से संपर्क नहीं होने की शिकायत दी। इसके बाद दातारामगढ़ के उपखंड मजिस्ट्रेट का सर्च वारंट लेकर धोद डीएसपी राजेश ढाका और लोसल थानाधिकारी संगीता मीणा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिवार के तीन लोगों के साथ होटल में जाकर पार्षद से बातचीत की। पूछताछ के बाद परिजन संतुष्ट होकर चले गए।
आरोप-जिस भाजपा प्रत्याशी को हराया, वो भी था मौजूद
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने आरोप लगाया कि सुबह करीब 10 बजे 25-30 गाड़ियों में करीब 100 भाजपा के लोग कांग्रेस पार्षदों के कैंप पर पहुंचे। इनमें लोसल नगर पालिका के वार्ड-26 से भाजपा प्रत्याशी रहे रामेश्वर भी शामिल थे। रामेश्वर को ओमप्रकाश शेषमा ने चुनाव में हराया है। ये लोग कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों को लेने के लिए पहुंचे थे। कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया। घटना की जानकारी उसी समय पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को दी गई। इसके बाद आसपास के गांवों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बाड़ेबंदी स्थल पर भेजा गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2386376


