[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर में प्राइम शोट शूटिंग एकेडमी का शुभारंभ: 10 मीटर पिस्टल व राइफल शूटिंग का मिलेगा प्रशिक्षण, युवाओं को निशानेबाजी से जोड़ने पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर में प्राइम शोट शूटिंग एकेडमी का शुभारंभ: 10 मीटर पिस्टल व राइफल शूटिंग का मिलेगा प्रशिक्षण, युवाओं को निशानेबाजी से जोड़ने पर जोर

तारानगर में प्राइम शोट शूटिंग एकेडमी का शुभारंभ: 10 मीटर पिस्टल व राइफल शूटिंग का मिलेगा प्रशिक्षण, युवाओं को निशानेबाजी से जोड़ने पर जोर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर : स्थानीय चंगाई चौराहा के पास माडर्न होस्टल के सामने प्राइम शोट शूटिंग एकेडमी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 11 बजे अधिवक्ता पंकज स्वामी ने किया। कार्यक्रम में सीताराम शास्त्री ने गणेश वंदना एवं पूजा-पाठ करवाया। कार्यक्रम की भूमिका रोहिताश कस्वां ने प्रस्तुत की।

कोच अंकित राबिया ने 10 मीटर पिस्टल एवं राइफल शूटिंग प्रशिक्षण के साथ निशानेबाजी से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दीं। चाणक्य एकेडमी के संचालक हरीश शर्मा ने शूटिंग खेल की जानकारी देते हुए निशानेबाजी के महत्व पर प्रकाश डाला। टैगोर स्कूल के प्रधानाचार्य नंदलाल ने युवाओं को निशानेबाजी के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता बताई। एकेडमी में बच्चों को निशानेबाजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पंडरेऊ टीबा निवासी काशीराम शर्मा ने तारानगर में शुरू हुई उच्च स्तरीय प्राइम शोट शूटिंग एकेडमी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में आचार्य बनवारी लाल दाधीच, अजय गुलमयान नर्सिंग ऑफिसर, लीलाधर निनानिया व्याख्याता, महेश विद्युत विभाग, शंभू कुमार, विनोद कुमार, मुकेश पूनिया सहित शेखावाटी साइंस हॉस्टल के विद्यार्थी, टैगोर स्कूल एवं चाणक्य एकेडमी के छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। अतिथियों का सुरेंद्र शर्मा ने स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ। इसके बाद जयसिंह जांगिड़ की ओर से प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles