चौराड़ी गौशाला के पास हादसा, 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत:मृतक सिरसला का निवासी, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
चौराड़ी गौशाला के पास हादसा, 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत:मृतक सिरसला का निवासी, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
बुहाना : चौराड़ी गौशाला के पास रविवार सुबह एक हादसे में 42 साल के एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान सिरसला निवासी महेंद्र पुत्र भोलाराम के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 6:55 बजे चौराड़ी गौशाला के पास हादसे की खबर मिली। सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। सुबह 7:40 बजे घटनास्थल पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव घायल हालत में मिला था। उस समय उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।
बाद में मृतक की पहचान सिरसला निवासी 42 वर्षीय महेंद्र पुत्र भोलाराम के रूप में हुई। पुलिस की मौजूदगी में शव को सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। यह हादसा किन हालात में हुआ, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2385594


