झुंझुनूं- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:कानों में लगे थे ईयरफोन, लोको पायलट बजाता रहा हॉर्न
झुंझुनूं- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:कानों में लगे थे ईयरफोन, लोको पायलट बजाता रहा हॉर्न
झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के गुढ़ा फाटक के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 8.15 बजे हुआ। युवक लोहारू से जयपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मृतक की पहचान विकास उर्फ आशीष (24) पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी पशु अस्पताल के पीछे, रोड नंबर-3, वार्ड 27, झुंझुनूं के रूप में की है। वह शहर में एक चश्मे की दुकान पर काम करता था। परिजनों के अनुसार सुबह घर से दुकान पर जाने के लिए निकला था।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
ईयरफोन लगाए हुए था युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रेलवे ट्रैक पर पैदल चल रहा था और उसके कानों में ईयरफोन लगे हुए थे। इसी दौरान लोहारू से जयपुर जाने वाली ट्रेन वहां पहुंची। लोको पायलट ने हॉर्न भी दिया, लेकिन ईयरफोन लगे होने के कारण युवक ने हॉर्न की आवाज नहीं सुनी। ट्रेन अचानक पास आने पर युवक संभल पाता, इससे पहले ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मौके से युवक के ईयरफोन बड्स, एटीएम कार्ड और कुछ नकदी मिली है।
घर का इकलौता बेटा था विकास
परिजनों के अनुसार विकास अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। वह परिवार की जिम्मेदारियों में भी सहयोग करता था और चश्मे की दुकान पर काम करके अपना रोजगार चला रहा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2385592


