[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन के राजकीय अस्पताल में रक्तदान शिविर:युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, रक्तदाताओं को किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन के राजकीय अस्पताल में रक्तदान शिविर:युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

पाटन के राजकीय अस्पताल में रक्तदान शिविर:युवाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

पाटन : पाटन के मूलचंद दीवान राजकीय रेफरल चिकित्सालय में शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाम 6 बजे 271 लोगों ने रक्तदान किया।

जरूरतमंद लोगों के लिए किया ब्लड डोनेट

अस्पताल में सुबह से ही रक्तदान के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। युवाओं समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों ने अपनी इच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए योगदान दिया। रक्तदान करने वाले लगातार पहुंच रहे थे। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अमित यादव ने बताया कि शिविर में नवजीवन ब्लड बैंक, जयपुर की टीम ने रक्त जमा किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में जरूरी भूमिका निभाता है। इसी मकसद से अस्पताल में यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

रक्तदाताओं को किया सम्मानित

शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया और लोगों से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने को कहा। शिविर के दौरान पाटन सरपंच मनोज चौधरी, सपा नेता राम रतन यादव, हरिकिशन, महेश यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles