झुंझुनूं : लम्पी से मृत दुधारू पशुओं के पालकों के खातों में होगी राशि हस्तांतरित, जिले के 1455 पशुपालकों के दिए जाएंगे 6 करोड़ रुपए
लम्पी से मृत दुधारू पशुओं के पालकों के खातों में होगी राशि हस्तांतरित, जिले के 1455 पशुपालकों के दिए जाएंगे 6 करोड़ रुपए
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : राजस्थान किसान महोत्सव के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय लम्पी स्किन डिजीज आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा पशुपालकों के खातों में डीबीटी के द्वारा राशि स्थानांतरित की जाएगी। जिले के सूचना केंद्र सभागार में प्रातः 11 बजे वर्चुअल रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री गहलोत जिले के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। गौरतलब है कि पिछले वर्ष लम्पी रोग से हुई दुधारू गोवंशीय पशुओं की मृत्यु से पशुपालकों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 40 हजार रुपए प्रति पशु आर्थिक सहायता देने की घोषणा बजट में की गई थी। पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ रामेश्वर सिंह ने बताया कि जिले के 1455 पशुपालकों के खाते में 1492 मृत पशुओं की राशि डीबीटी के तहत हस्तांतरित की जाएगी जिसमें जिले के पशुपालकों को लगभग 6 करोड रुपए की राशि मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034221


