[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए 5 नामांकन दाखिल:कांग्रेस से सुमित्रा सैनी और भाजपा से सुरेश भूकर समेत 5 उम्मीदवार मैदान में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए 5 नामांकन दाखिल:कांग्रेस से सुमित्रा सैनी और भाजपा से सुरेश भूकर समेत 5 उम्मीदवार मैदान में

चिड़ावा नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए 5 नामांकन दाखिल:कांग्रेस से सुमित्रा सैनी और भाजपा से सुरेश भूकर समेत 5 उम्मीदवार मैदान में

चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कुल 5 नामांकन दाखिल किए गए हैं। कांग्रेस की ओर से निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने नामांकन दाखिल किया है। वो वार्ड 13 से कांग्रेस टिकट पर पार्षद चुनी गई हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेश भूकर ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरा। वे वार्ड 45 से पार्षद चुनकर आए हैं।

निवर्तमान पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी के भाई शीशराम सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। वे वार्ड 15 से कांग्रेस टिकट पर पार्षद चुने गए थे।

महेंद्र चेजारा ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। पार्षद संगीता भगेरिया उनकी प्रस्तावक बनी हैं। इसी तरह, पार्षद भाग्यश्री कुठानिया को प्रस्तावक बनाकर परीक्षा ब्याडवाल ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। चिड़ावा की राजनीति में जाने पहचाने भगेरिया परिवार ने बिना पार्षद बने दो नए नाम मैदान में उतारे हैं।

पालिका में कुल 45 वार्ड हैं। इनमें 22 निर्दलीय, 13 कांग्रेस और 10 भाजपा के पार्षद हैं। चिड़ावा की राजनीति में इस नई रणनीति से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। कुल 45 पार्षदों वाले इस निकाय में 22 निर्दलीय पार्षद हैं। इन 5 नामांकनों के बीच का यह मुकाबला अब रोमांचक मोड़ पर है।

नाम वापसी की अंतिम तारीख 18 सितंबर है। इसके बाद मैदान में टिकने वाले अंतिम प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। मतदान 21 सितंबर को होगा, जब पार्षद अध्यक्ष पद के लिए अपना फैसला सुनाएंगे।

Related Articles