[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एफएमजी इंटर्न डॉक्टर्स ने स्टाइपेंड की मांग की:जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा- आईएमजी इंटर्न को मिलता है, हमें भी मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एफएमजी इंटर्न डॉक्टर्स ने स्टाइपेंड की मांग की:जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा- आईएमजी इंटर्न को मिलता है, हमें भी मिले

एफएमजी इंटर्न डॉक्टर्स ने स्टाइपेंड की मांग की:जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा- आईएमजी इंटर्न को मिलता है, हमें भी मिले

चूरू : चूरू में एफएमजी इंटर्न डॉक्टर्स ने मंगलवार दोपहर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विदेशों से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन पास किया है। इन डॉक्टर्स की मांग है कि उन्हें इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड दिया जाए।

ज्ञापन में बताया गया कि एफएमजी इंटर्न जरूरी मेडिकल परीक्षा पास करने के बाद अस्पतालों में इंटर्नशिप कर रहे हैं। वे मरीजों की देखभाल, इमरजेंसी सेवाओं और अस्पताल के अलग-अलग कामों में मदद कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अभी कोई स्टाइपेंड नहीं मिल रहा है, जबकि आईएमजी इंटर्न को स्टाइपेंड दिया जा रहा है।

एफएमजी इंटर्न ने साफ किया कि वे कोई खास सुविधा या विशेषाधिकार नहीं मांग रहे हैं। उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि उनके काम, जिम्मेदारियों और सेवाओं के हिसाब से उन्हें सही और बराबर स्टाइपेंड मिले।

उन्होंने जिला कलेक्टर से कहा कि उनकी मांग को चिकित्सा शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और वित्त विभाग, राजस्थान सरकार के अधिकारियों तक भेजा जाए। ताकि एफएमजी इंटर्न को इंटर्नशिप के दौरान किए गए काम के लिए उचित स्टाइपेंड दिलाने की दिशा में जरूरी कार्रवाई हो सके।

एफएमजी इंटर्न ने जोर देकर कहा कि वे डॉक्टर के तौर पर अस्पतालों में मरीजों की सेवा कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं। ऐसे में उनके काम के बदले उन्हें सही सम्मान और स्टाइपेंड मिलना जरूरी है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की अपील की।

इस मौके पर करण चोटिया, कृति जांगिड़, पंकज कुदाल, मीनाक्षी सोनी, रितिका मील, सिमरन चौहान, अमन सारण, नीरज कुमार, प्रीतम कुमार और साहिल हरितवाल मौजूद थे।

Related Articles