डेयरी मालिक पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, मौत:काम पर वापस नहीं रखने से नाराज था पूर्व नौकर, दिन में रेकी के बाद रात में किया मर्डर
डेयरी मालिक पर कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, मौत:काम पर वापस नहीं रखने से नाराज था पूर्व नौकर, दिन में रेकी के बाद रात में किया मर्डर
श्रीमाधोपुर : सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में काम पर वापस नहीं रखने से नाराज पूर्व नौकर ने बुजुर्ग मालिक पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बुजुर्ग घर के टीन शेड में सो रहे थे। इस दौरान आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गया।
आरोपी एक साल पहले काम छोड़कर चला गया था। वापस लौटकर उसने जब काम मांगा तो बुजुर्ग ने मना कर दिया। इसके बाद मौका देखकर उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। श्रीमाधोपुर थाना एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया- 10 सितंबर को थाना इलाके के जलालपुर की ढाणी गठालावाली के सुभाष ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 9 सितंबर की रात 3 बजे अज्ञात आदमी ने घर के टीन शेड में सो रहे उसके पिता बाबूलाल गठाला (59) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़े मिले
बुजुर्ग की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन उनके पास पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में बिस्तर पर पड़े थे। इस उन्हें फौरन रींगस के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
फोन कर वापस काम पर रखने के लिए कहा था
पुलिस ने बताया- 12 सिंतबर को पुलिस ने आरोपी लालू यादव (32) निवासी छपरा, बिहार को चौमूं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक साल पहले बाबूलाल गठाला के यहां डेयरी पर काम करने के साथ पशुओं की देखभाल करता था। एक साल पहले वह काम छोड़कर वापस बिहार चला गया था। 8 सितंबर को लालू यादव ने मृतक बाबूलाल के बेटे सुभाष को फोन कर वापस काम पर रखने के लिए कहा। इस पर सुभाष जरूरत नहीं होने पर काम पर रखने मना कर दिया।
9 सितंबर को दिन में रेकी की
वापस नौकरी पर नहीं रखने से नाराज लालू ने डेयरी मालिक और सुभाष के पिता बाबूलाल को मारने की योजना बना ली। लालू यादव ने 9 सिंतबर दिन में घर के पास छिपकर बाबूलाल की रेकी की। अंधेरा होने के बाद लालू यादव घर के पीछे जाकर छत पर चढ़ गया और छिपकर बैठ गया। आरोपी ने देखा कि सभी लोग सो गए तो वह पेड़ के सहारे घर में नीचे उतरा और मौका देखकर देर पास में पड़ी कुल्हाड़ी उठाकर टीनशेड में सो रहे बाबूलाल के सिर पर 3 से 4 वार किए। इसके बाद बाबूलाल को मरा समझकर मौके से मोबाइल लेकर फरार हो गया।
15 सितंबर को इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस ने बताया- 15 सितंबर को इलाज के दौरान जयपुर में बाबूलाल की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी ने कुल्हाड़ी और मोबाइल बरामद कर लिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374587


