[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन कॉलेज में हिंदी दिवस पर हुए कार्यक्रम:काव्य पाठ में फिजा बानो रहीं अव्वल, निबंध में ज्योति यादव ने हासिल किया पहला स्थान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन कॉलेज में हिंदी दिवस पर हुए कार्यक्रम:काव्य पाठ में फिजा बानो रहीं अव्वल, निबंध में ज्योति यादव ने हासिल किया पहला स्थान

पाटन कॉलेज में हिंदी दिवस पर हुए कार्यक्रम:काव्य पाठ में फिजा बानो रहीं अव्वल, निबंध में ज्योति यादव ने हासिल किया पहला स्थान

पाटन : पाटन के राजकीय कॉलेज में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी और प्रसिद्ध कवियों की कविताओं का पाठ कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मदन लाल मीना ने बताया कि कॉलेज में 7 दिवसीय हिंदी सप्ताह मनाया गया। इस दौरान श्रुतलेखन, लिखित एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी, निबंध और काव्य पाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाना आयोजन का उद्देश्य

कार्यक्रम प्रभारी सरोज गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए इसे रोजमर्रा के जीवन में अधिक से अधिक इस्तेमाल करना जरूरी है।

प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित

हिंदी सप्ताह के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए। इसमें

  • श्रुतलेखन: निशा कंवर प्रथम
  • निबंध: ज्योति यादव प्रथम
  • लिखित प्रश्नोत्तरी: ज्योति यादव और भावना निमोरिया प्रथम
  • मौखिक प्रश्नोत्तरी: वर्ण विजेता टीम प्रथम
  • काव्य पाठ: फिजा बानो प्रथम

ये रहे मौजूद

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में किरण यादव, रितु शर्मा और डॉ. धर्मवीर कुमावत शामिल रहे। मंच संचालन ज्योति शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सहायक आचार्य दिनेश बैरवा, एम.एम. वर्मा सहित कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles