[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोलसिया के श्याम बाबा मंदिर में गणेश प्रतिमा की स्थापना:महिलाओं ने गाए मंगल गीत, 24 सितंबर को होगा विसर्जन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कोलसिया के श्याम बाबा मंदिर में गणेश प्रतिमा की स्थापना:महिलाओं ने गाए मंगल गीत, 24 सितंबर को होगा विसर्जन

कोलसिया के श्याम बाबा मंदिर में गणेश प्रतिमा की स्थापना:महिलाओं ने गाए मंगल गीत, 24 सितंबर को होगा विसर्जन

नवलगढ़ : कोलसिया के श्री श्याम बाबा मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुरुआत हो गई है। सोमवार को मंदिर परिसर में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। इस महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। मंदिर के पुजारी दिनेश शर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद मंदिर में कई धार्मिक कार्यक्रम हुए।

इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर भगवान गणेश की पूजा की। दिनभर मंदिर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक फूलों से सजाया गया है। शाम के समय रोशनी से मंदिर की सुंदरता देखते ही बन रही है।

पुजारी दिनेश शर्मा ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान धार्मिक कार्यक्रम जारी रहेंगे। गणेश प्रतिमा का विसर्जन 24 सितंबर को रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह है। पूरे महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहेगा।

Related Articles