[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुलताना में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, 25 में से 12 वार्डों में जीत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

सुलताना में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, 25 में से 12 वार्डों में जीत

निर्दलीयों ने 7 और भाजपा ने 6 सीटें जीतीं, कई वार्डों में रहा कांटे का मुकाबला

सुलताना : नगर पालिका चुनाव के 25 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। मतदाताओं ने कांग्रेस को सबसे अधिक समर्थन देते हुए 12 वार्डों में जीत दिलाई। निर्दलीय प्रत्याशी 7 वार्डों में विजयी रहे, जबकि भाजपा ने 6 सीटों पर कब्जा जमाया। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, ऐसे में पालिका बोर्ड के गठन को लेकर निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

कांग्रेस की ओर से वार्ड 5 में सोनिया ने 360 मत लेकर निर्दलीय प्रत्याशी को 302 मतों के बड़े अंतर से हराया। वार्ड 6 में धर्मा देवी ने भाजपा के विकास लाम्बा को 251 मतों से तथा वार्ड 9 में जावेद अली ने निर्दलीय फकरुदीन को 168 मतों से पराजित किया। वार्ड 12 में कांग्रेस की केला कंवर ने भाजपा की अरुणा कंवर को 155 मतों से हराया।

निर्दलीयों के कई करीबी मुकाबले:

वार्ड 2 में निर्दलीय पूजा सैनी ने भाजपा की माया सैनी को महज 4 मतों से हराया। पूजा सैनी को 112 और माया सैनी को 108 मत मिले। वार्ड 7 में निर्दलीय ओमप्रकाश ने भवानी सिंह को केवल 6 मतों से शिकस्त दी। वार्ड 14 में आनंद कंवर ने सुनीता कंवर को 19 मतों से हराया, जबकि वार्ड 25 में आमना बानो ने अनिता सैनी को 14 मतों से पराजित किया।

भाजपा की भी छह सीटों पर जीत:

भाजपा ने वार्ड 13 से बसन्त सिंह, वार्ड 15 से नीलम कंवर, वार्ड 16 से बलजीत, वार्ड 18 से पूजा शर्मा, वार्ड 22 से मनोज देवी और वार्ड 24 से बबीता को जीत दिलाई। वार्ड 18 में पूजा शर्मा ने कांग्रेस की वन्दना को 167 मतों से हराया, जबकि वार्ड 24 में बबीता ने कांग्रेस के महिपाल को 197 मतों से शिकस्त दी।

25 वार्डों के परिणाम में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, लेकिन बहुमत से दूर है। ऐसे में पालिका अध्यक्ष के चुनाव में निर्दलीय पार्षदों का रुख अहम माना जा रहा है।

Related Articles