अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार, बिना रवन्ना और रॉयल्टी के परिवहन का आरोप
खेतड़ी : पुलिस थाना बबाई ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस के अनुसार वाहन चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
थानाधिकारी सत्यवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम 13 सितंबर को गश्त पर थी। इसी दौरान सीएचसी बबाई के पास बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली में बजरी भरकर बाइपास रोड से जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने बैचावाली जाने वाले रास्ते पर वाहन का पीछा किया तो चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।
जांच के दौरान ट्रॉली में बजरी भरी मिली। पुलिस के अनुसार बजरी के परिवहन के लिए आवश्यक रवन्ना और रॉयल्टी दस्तावेज नहीं मिले। इस पर बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। फरार चालक की तलाश और मामले की जांच जारी है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा खेतड़ी वृत्ताधिकारी राजेंद्र कुमार बुरडक के निकट पर्यवेक्षण में की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक राजवीर, हेड कांस्टेबल अमरसिंह, कांस्टेबल सुगरसिंह और चालक राहुल शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2372425


