[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में गणेश चतुर्थी की तैयारी:मेहंदी अर्पित कर किया विशेष श्रृंगार, राम कथा का भी हुआ समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में गणेश चतुर्थी की तैयारी:मेहंदी अर्पित कर किया विशेष श्रृंगार, राम कथा का भी हुआ समापन

श्रीमाधोपुर में गणेश चतुर्थी की तैयारी:मेहंदी अर्पित कर किया विशेष श्रृंगार, राम कथा का भी हुआ समापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर रविवार को दोनों प्रमुख गणेश मंदिरों में खास कार्यक्रम हुए। खंडेला रोड पर स्थित गणेश मंदिर में भगवान गजानन को मेहंदी लगाई गई।

सोमवार को गणेश जन्मोत्सव पर इसी खंडेला रोड स्थित गणेश मंदिर में फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। यहां छप्पन भोग का कार्यक्रम भी होगा। शाम को मंदिर परिसर में मेला लगेगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के आने की संभावना है।

वहीं, पंचाली फाटक पर पंच दशनाम जूना अखाड़ा टीडी नाथ आश्रम के गणेश मंदिर में भी रविवार को गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर भगवान गणपति को मेहंदी अर्पित की गई और लड्डुओं का भोग लगाया गया।

इसी मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा का रविवार शाम को राम राज्याभिषेक प्रसंग के साथ समापन हो गया। कथा व्यास आचार्य संदीप कृष्ण शास्त्री ने राम राज्याभिषेक की कथा सुनाई। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु खूब नाचे। राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमानजी की जीवंत झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

आयोजक नागा बाबा नरेश गिरी महाराज ने बताया कि सोमवार सुबह 9:15 बजे हवन होगा। इसके बाद गणेशजी को 4 क्विंटल मोदक का भोग लगाया जाएगा।

Related Articles