[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 251 किलो मेहंदी बंटी, शादी की मन्नत मांगी:गणेश चतुर्थी महोत्सव की पूर्व संध्या पर रोशनी से सजाया मंदिर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 251 किलो मेहंदी बंटी, शादी की मन्नत मांगी:गणेश चतुर्थी महोत्सव की पूर्व संध्या पर रोशनी से सजाया मंदिर

सीकर में 251 किलो मेहंदी बंटी, शादी की मन्नत मांगी:गणेश चतुर्थी महोत्सव की पूर्व संध्या पर रोशनी से सजाया मंदिर

सीकर : सीकर शहर के फतेहपुरी गेट स्थित सिद्धपीठ श्रीविजय गणेश मंदिर में चल रहे 4 दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान आज धूमधाम से सिंजारा मनाया गया। शाम को भगवान गणेश को विधि-विधान से 251 किलो मेहंदी और 56 भोग लगाकर महाआरती की गई।

गणेश चतुर्थी महोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को रोशनी, रंग-बिरंगी सजावट और सुगंधित पुष्पों से सजाया गया है। सोमवार को गणेश मंदिर से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा निकाली जाएगी।

गणेश जी का विशेष श्रृंगार कर लगाई मेहंदी

मंदिर के महंत सीताराम पुजारी ने बताया कि 4 दिवसीय महोत्सव के तहत आज शाम सवा 5 बजे भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार कर मेहंदी लगाई। इसके बाद मंदिर परिसर में सभी भक्तों और श्रद्धालुओं को मेहंदी बांटी। माना जाता है कि भगवान गणेश को लगी मेहंदी अविवाहितों के लगाने से शादी के संयोग बन जाते हैं।

गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश के 1008 नामों के पाठ किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। 4 दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

Related Articles