स्काउट-गाइड प्रतियोगिता रैली बालकों के सर्वांगीण विकास का पर्याय : मील
कोलीड़ा में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं प्रतियोगिता रैली का आयोजन
सीकर : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के तत्वावधान में पांच दिवसीय टोली नायक द्वितीय-तृतीय सोपान स्काउट-गाइड एवं निपुण रोवर-रेंजर प्रशिक्षण शिविर तथा स्थानीय संघ स्तरीय स्काउट-गाइड प्रतियोगिता रैली का आयोजन 12 से 16 सितंबर तक खेल स्टेडियम कोलीड़ा में किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत कोलीड़ा के सरपंच शिवपाल सिंह मील एवं आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलीड़ा के निदेशक सुल्तान सिंह मील ने किया।
शिविर के दूसरे दिन प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट एवं स्थानीय संघ शिवसिंहपुरा के राजेंद्र प्रसाद मील ने कार्यक्रमों का अवलोकन एवं औचक निरीक्षण किया। स्काउट प्रार्थना एवं ध्वजारोहण के साथ दिन के कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण के दौरान राज्य मुख्यालय जयपुर के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार स्काउट-गाइड प्रतिज्ञा, नियम, आदर्श वाक्य, सलामी, बाएं हाथ से अभिवादन, आंदोलन का इतिहास, वेशभूषा, प्राथमिक सहायता, गांठों तथा विभिन्न झंडों की जानकारी दी जा रही है।
रैली के तहत निबंध, भाषण, चित्रकला, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, देशभक्ति गीत, पारंपरिक वेशभूषा, विचित्र वेशभूषा, पायनियरिंग, प्राथमिक सहायता एवं शिविर कला सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रशिक्षण शिविर का संचालन सचिव महेश कुमार तथा रैली गतिविधियों का संचालन अलिताब धोबी कर रहे हैं। सहायक लीडर ट्रेनर किशनलाल सियाक प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं मूल्यांकन में मार्गदर्शन दे रहे हैं।
जिला कमिश्नर स्काउट चूरू संजय सहगल एवं बनवारी लाल शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता की भावना के साथ गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में रोशन डेबनियां, महेंद्र सिंह, प्रेम पावड़ियां, योगेश चौधरी, गरिमा सियाग, रचना पूनियां, इरशाद, प्रकाश बिश्नोई, मुकेश कुमार भूकर, मोहनलाल सुखाड़ियां, भागीरथमल, इमरान, आदिल, रामपाल, योगेश, मोहित, विनोद कुमार, फरहान, संदीप धमौलिया एवं सौरभ जांगिड़ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय संघ के पदाधिकारियों एवं ग्रुप लीडरों ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2370772


