[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में आज 2407 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में आज 2407 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

19 नगरीय निकायों की मतगणना सुबह 8 बजे से, परिणामों पर टिकी राजनीतिक दलों की नजर

झुंझुनूं : जिले की 19 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम का इंतजार आज खत्म होगा। सोमवार को सुबह 8 बजे से सभी निर्धारित केंद्रों पर मतगणना शुरू होगी। चुनाव मैदान में रहे 2407 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के साथ होगा। परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों और आमजन में उत्सुकता बनी हुई है।

इन स्थानों पर होगी मतगणना

झुंझुनूं नगर परिषद एवं बगड़ की मतगणना सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज शिक्षा संकुल केंद्र झुंझुनूं में, चिड़ावा-सुल्ताना-मंड्रेला की मास्टर हजारी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय चिड़ावा में, पिलानी-विद्याविहार की एमके साबू कॉलेज पिलानी में और नवलगढ़-जाखल की सेठ जीबी पोद्दार कॉलेज नवलगढ़ में होगी।

बुहाना-सिंघाना की मतगणना श्री खेमका इंटरनेशनल स्कूल बुहाना, मुकुंदगढ़-डूंडलोद की कनोडिया कॉलेज मुकुंदगढ़, मंडावा-बिसाऊ की मंडावा कॉलेज, सूरजगढ़ की आरकेजे बरासिया कॉलेज, खेतड़ी की राजकीय जयसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुरवाटी की राजकीय महाविद्यालय तथा मलसीसर की राजकीय महाविद्यालय में होगी।

मतगणना केंद्रों पर केवल अधिकृत अधिकारी एवं कर्मचारी ही प्रवेश कर सकेंगे। मोबाइल फोन और अनधिकृत सामग्री को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन करना होगा। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

21 सितंबर को अध्यक्ष, 22 को उपाध्यक्ष का चुनाव

नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को चुनाव होगा और उसी दिन मतगणना की जाएगी। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को बैठक आयोजित होगी। आज के परिणामों के बाद जिले की प्रमुख नगर परिषद झुंझुनूं सहित नवलगढ़, चिड़ावा, पिलानी, खेतड़ी, मंडावा और सूरजगढ़ समेत सभी निकायों में राजनीतिक तस्वीर साफ हो जाएगी।

Related Articles