राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चूरू की टीम विजेता
फाइनल में जोधपुर को हराया, अब दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दमखम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : आदर्श विद्या मंदिर संगठन की ओर से डीडवाना में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चूरू आदर्श विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। निर्णायक मुकाबले में चूरू की टीम ने जोधपुर को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के दौरान चूरू के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दबाव के बीच संयम बनाए रखते हुए प्रभावी खेल का प्रदर्शन किया और जोधपुर की टीम को मात दी।
राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन के आधार पर चूरू की टीम का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अब खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विजेता टीम में अशोक चूरू, गौरव शर्मा चूरू, भव्य सैनी चूरू, फिरोज बीदासर और गौरव सैनी चूरू शामिल हैं। सभी खिलाड़ी शटल स्टार्स बैडमिंटन अकादमी चूरू के प्रशिक्षक सौरभ स्वामी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों और खेलप्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों की सफलता से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2370567

