बाजौर में 11 हजार वोल्टेज लाइन का तार टूटकर गिरा:जमीन पर गिरी चिंगारी से लगी आग; बड़ा नुकसान टला
बाजौर में 11 हजार वोल्टेज लाइन का तार टूटकर गिरा:जमीन पर गिरी चिंगारी से लगी आग; बड़ा नुकसान टला
रघुनाथगढ़ : बाजौर के शिवनगर में शनिवार रात 11 हजार वोल्टेज लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे चिंगारी निकली और आग लग गई। यह घटना पोखरमल राजोरिया के घर के सामने हुई। आग की लपटें करीब 30 मिनट तक उठती रहीं।
संजय राजोरिया ने बताया कि तार टूटने के बाद जमीन पर आग लग गई। आसपास बाजरे की फसल खड़ी थी। गनीमत रही कि फसल अभी हरी थी, जिससे आग तेजी से नहीं फैली और बड़ा नुकसान होने से बच गया। उन्होंने कहा कि अगर बाजरे की फसल सूखी होती, तो आग खेतों में तेजी से फैल सकती थी और काफी नुकसान हो सकता था।
घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में डर का माहौल था। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। करीब आधे घंटे तक आग जलने के बाद हालात काबू में आए। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से 11 हजार वोल्टेज लाइन की जांच कराने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2370455


