[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी जा रही महिला श्रद्धालु की मौत:लाखनी टोल प्लाजा के पास हादसा, हर महीने करती थी पदयात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी जा रही महिला श्रद्धालु की मौत:लाखनी टोल प्लाजा के पास हादसा, हर महीने करती थी पदयात्रा

खाटूश्यामजी जा रही महिला श्रद्धालु की मौत:लाखनी टोल प्लाजा के पास हादसा, हर महीने करती थी पदयात्रा

खाटूश्यामजी : रींगस के खाटूश्यामजी मोड़ पर लाखनी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को एक बस ने पदयात्रा कर रही महिला श्रद्धालु को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान दूदू जिले के पारली गांव निवासी सरोज कंवर (43) पत्नी बजरंग सिंह के रूप में हुई है। सरोज रींगस से खाटूश्यामजी के लिए पदयात्रा कर रही थीं। लाखनी टोल प्लाजा के पास बस की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें इलाज के लिए सरकारी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सरोज कंवर को मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि सरोज कंवर हर महीने रींगस से खाटूश्यामजी की पदयात्रा करती थीं। वह बाबा श्याम के दर्शनों के लिए नियमित रूप से आती थीं। रींगस थाना प्रभारी राजेंद्र कमांडो ने बताया कि टक्कर मारने वाली बस की पहचान कर ली गई है। बस के नंबरों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles