भामाशाह सत्येंद्र मील ने विद्यार्थियों को बांटी निःशुल्क यूनिफॉर्म
135 विद्यार्थियों को मिला लाभ, एक माह में फिर यूनिफॉर्म देने और जरूरतमंद विद्यार्थियों का परिवहन खर्च उठाने की घोषणा
सीकर : बेरी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उजीन सिंह का नाडा में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के भामाशाह एवं समाजसेवी सत्येंद्र मील ने 135 विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म वितरित की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर सत्येंद्र मील ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। आर्थिक कारणों से किसी विद्यार्थी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि आगामी एक माह में विद्यार्थियों को एक और निःशुल्क यूनिफॉर्म दी जाएगी। साथ ही अनाथ एवं एकल अभिभावक वाले विद्यार्थियों का परिवहन खर्च भी वे स्वयं वहन करेंगे।
कार्यक्रम में इंजीनियर उषा चौधरी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ पोषण पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने बालिकाओं से आगे बढ़कर समाज में अपनी पहचान बनाने का आह्वान किया। सत्येंद्र मील और उषा चौधरी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विद्यालय स्टाफ को प्रतीक चिह्न भेंट किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे वितरित किए गए। प्रधानाध्यापक ने पौधों को पेड़ बनने तक उनकी सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया। संस्था प्रधान राज कमल जाखड़ ने विद्यालय एवं विद्यार्थियों के हित में भामाशाहों और समाजसेवियों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए अन्य सक्षम लोगों से भी आगे आने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उषा चौधरी, श्रवण सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य मोहर सिंह जाखड़, सुभाष रणवा, सुरेंद्र शेखावत, गिरवर सिंह शेखावत, नेमीचंद, गोवर्धन सिंह सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2367578


