जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
मंडावा, बिसाऊ और मलसीसर में मतदान व्यवस्थाओं व सुरक्षा प्रबंधों का लिया जायजा
झुंझुनूं : नगर निकाय आम चुनाव के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक कवेंद्र सिंह सागर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने मंडावा, बिसाऊ और मलसीसर के विभिन्न वार्डों में स्थित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मतदान प्रक्रिया सुचारू बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के साथ मतदाताओं से निर्भीक एवं भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2367480


