श्रीमाधोपुर में 82.31 प्रतिशत मतदान:वार्ड 15 में सबसे ज्यादा वोटिंग, मतदान केंद्र के पास दुकानों को बंद करवाया
श्रीमाधोपुर में 82.31 प्रतिशत मतदान:वार्ड 15 में सबसे ज्यादा वोटिंग, मतदान केंद्र के पास दुकानों को बंद करवाया
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखा। बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।श्रीमाधोपुर में कुल 82.31 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें सबसे ज्यादा वोटिंग वार्ड 15 में 93.13 प्रतिशत और सबसे कम 65.50 प्रतिशत दर्ज किया गया।
वार्ड 29 में फर्जी मतदान का आरोप
मतदान के दौरान वार्ड 29 के वोटर श्यामलाल ने बूथ संख्या 30 पर फर्जी मतदान का आरोप लगाया। उनका कहना है कि मतदान के लिए पहुंचने पर पोलिंग पार्टी ने बताया कि उनका वोट पहले ही डाला जा चुका है, जबकि उन्होंने मतदान नहीं किया और उनके हाथ पर अमिट स्याही भी नहीं थी। श्यामलाल के आईडी कार्ड लेकर पहुंचने पर पोलिंग पार्टी को मामले की जानकारी हुई। कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सैनी ने भी फर्जी मतदान का आरोप लगाया।
इधर, पोलिंग पार्टी का कहना है कि मतदान के दौरान प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं की। पार्टी के अनुसार, पास के बूथ संख्या 29 के एक व्यक्ति ने श्यामलाल के नाम पर मतदान कर दिया। मतदाता सूची में फोटो स्पष्ट नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी।
मतदान केंद्र के पास दुकानों को पुलिस ने बंद करवाया
मतदान के दौरान बूथ संख्या 7 के पास करीब 20 मीटर की दूरी पर चाय की दुकान खुली रही। दुकान पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। मतदान केंद्र के नजदीक भीड़ देखकर पुलिस मौके पर पहुंची और चाय की दुकान को बंद कराया। पुलिस ने दुकान पर मौजूद लोगों को वहां से हटाया और मतदान केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने के निर्देश दिए। पुलिस की कार्रवाई के बाद मौके पर स्थिति सामान्य हो गई।
मतदान के लिए श्रीमाधोपुर में कुल 37 केंद्र बनाए गए। इन चुनावों में 130 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां 35 वार्ड है। इनमें भाजपा के 33, कांग्रेस के 32, बसपा के 2 और आरएलपी का 1 प्रत्याशी शामिल है। बाकी 62 उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
पिछले चुनाव में यहां 81.64 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। मतदान शुरू होने के साथ ही उम्मीदवार और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट देने की अपील करते दिखे। शहर के कई वार्डों में मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है। श्रीमाधोपुर में कुल मतदाता 29813 है। जिसमें पुरुष मतदाता: 15495, महिला मतदाता: 14317, थर्ड जेंडर: 1
यहां देखें मतदान से जुड़ी फोटोज…





देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2363828

