[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के नूनिया गोठड़ा में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया:प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर किया सम्मानित, साक्षरता के महत्व को लेकर की समझाइश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के नूनिया गोठड़ा में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया:प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर किया सम्मानित, साक्षरता के महत्व को लेकर की समझाइश

चिड़ावा के नूनिया गोठड़ा में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया:प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर किया सम्मानित, साक्षरता के महत्व को लेकर की समझाइश

चिड़ावा : चिड़ावा के शहीद सूबेदार निहाल सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नूनिया गोठड़ा में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ने की।

साक्षरता के महत्व को लेकर की समझाइश

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. उमादत झाझडिया और अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार पायल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने साक्षरता के महत्व पर बात की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। लर्नर मोतीराम ने साक्षरता से जुड़े प्रेरणादायक गीत और भजन सुनाए।

प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

ब्लॉक साक्षरता समन्वयक सुनीता ने बेहतरीन लर्नर्स, साक्षरता प्रभारियों और साक्षरता वीटी को प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। छात्राओं ने साक्षरता के महत्व पर एक मजेदार और हास्य प्रस्तुति भी दी। दर्शकों ने इस प्रस्तुति को बहुत पसंद किया।

लोगों को जागरूक करने पर दिया जोर

कार्यक्रम के आखिर में प्रधानाचार्य और ब्लॉक साक्षरता प्रभारी ने साक्षरता के महत्व और लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि साक्षरता जीवन की तरक्की का मुख्य जरिया है। आखिर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को इनाम दिए गए।

Related Articles