[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाली कागजों पर साइन कराकर बनाया फर्जी इकरारनामा:60 लाख का भुगतान दिखाया, जमीन मालिक बोला- न जमीन बेची, न पैसे लिए; केस दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

खाली कागजों पर साइन कराकर बनाया फर्जी इकरारनामा:60 लाख का भुगतान दिखाया, जमीन मालिक बोला- न जमीन बेची, न पैसे लिए; केस दर्ज

खाली कागजों पर साइन कराकर बनाया फर्जी इकरारनामा:60 लाख का भुगतान दिखाया, जमीन मालिक बोला- न जमीन बेची, न पैसे लिए; केस दर्ज

रानोली : रानोली के शिश्यूं गांव में कृषि भूमि हड़पने और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों पर मुख्तयारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) बनाने के बहाने खाली कागजों पर हस्ताक्षर व अंगूठा करवाकर फर्जी इकरारनामा तैयार करने का आरोप लगाया है।

धोखे से करवाए गए हस्ताक्षर

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में टिल्यावाली ढाणी निवासी महावीर जाट ने बताया कि शिश्यूं पटवार हल्के में उनकी कृषि भूमि को लेकर विवाद चल रहा था, जिस पर कोर्ट का स्टे था। नवंबर 2025 में उनके परिचित धर्मेंद्र कुमार और अशोक सैनी ने विवाद सुलझाने का भरोसा देकर उनके बेटे से पलसाना के एक ई-मित्र पर पावर ऑफ अटॉर्नी के नाम पर खाली कागजों पर दस्तखत करवा लिए।

60 लाख रुपए लेन-देन का फर्जी दावा

महावीर के अनुसार, पावरनामा रद्द करने के लिए पत्र भेजने के बावजूद मई 2026 में उन्हें एक नोटिस मिला, जिससे फर्जी इकरारनामे का पता चला। इसमें 60 लाख रुपए के लेन-देन का उल्लेख है। पीड़ित का स्पष्ट कहना है कि उसने न तो जमीन बेची है और न ही कोई पैसा लिया है।

पुलिस जांच शुरू

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 316(2) के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक झाबरमल को सौंपी गई है।

Related Articles