[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में शहरी सरकार के लिए कल वोटिंग:51554 मतदाता डालेंगे वोट, सुबह 7 बजे से मतदान, 147 प्रत्याशी मैदान में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में शहरी सरकार के लिए कल वोटिंग:51554 मतदाता डालेंगे वोट, सुबह 7 बजे से मतदान, 147 प्रत्याशी मैदान में

लक्ष्मणगढ़ में शहरी सरकार के लिए कल वोटिंग:51554 मतदाता डालेंगे वोट, सुबह 7 बजे से मतदान, 147 प्रत्याशी मैदान में

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में शहरी सरकार के लिए पहले चरण का मतदान कल होगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के 44 वार्डों में कुल 51,554 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा और कुल 147 प्रत्याशी मैदान में हैं।

शहर में कुल 45 वार्ड हैं, जिनके लिए 54 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस प्रत्याशी के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब 44 वार्डों में 53 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इन 147 प्रत्याशियों में भाजपा के 29, कांग्रेस के 39, सीपीआईएम के 3 और आरएलपी के 5 उम्मीदवार शामिल हैं। बाकी 71 प्रत्याशी निर्दलीय हैं। यदि किसी मतदाता के पास पहचान पत्र नहीं है, तो वह अन्य 11 प्रकार के पहचान पत्रों का उपयोग कर सकता है। ये सभी पहचान पत्र मतदान के लिए मान्य होंगे।

मंगलवार को मतदान दलों को रवाना करने से पहले जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय खेल मैदान में प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को उनके बूथों के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने मतदान दलों को निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में मतदान कराने के निर्देश दिए। इस बार मतगणना भी राजकीय महाविद्यालय में ही होगी। कुल मतदाताओं में 26,453 पुरुष और 25,101 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या शून्य है।

Related Articles