नीमकाथाना में शहरी सरकार के लिए मतदान कल:46,888 मतदाता डालेंगे वोट, 40 वार्डों में 147 प्रत्याशी मैदान में, सुबह 7 बजे से वोटिंग
नीमकाथाना में शहरी सरकार के लिए मतदान कल:46,888 मतदाता डालेंगे वोट, 40 वार्डों में 147 प्रत्याशी मैदान में, सुबह 7 बजे से वोटिंग
नीमकाथाना : नीमकाथाना शहरी सरकार के चुनाव को लेकर पहले चरण के तहत कल नीमकाथाना में वोटिंग होगी। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में कुल 40 वार्ड हैं। जिनम 49 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मैदान में 147 प्रत्याशी हैं। जिनमें 40 प्रत्याशी भाजपा से हैं। 40 कांग्रेस से हैं जबकि बाकी 67 अन्य हैं।
मतदान से एक दिन पहले मंगलवार को राजकीय कमला मोदी गर्ल्स कॉलेज में सभी पोलिंग पार्टियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन और चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। मतदान दलों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा
चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर आशीष मोदी और सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत गर्ल्स कॉलेज में पहुंचे। अधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों की तैयारियों का निरीक्षण किया और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पोलिंग पार्टियां भी बूथों के लिए रवाना हो गई। कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि मतदान दल।पूर्व से पहले अंतिम प्रशिक्षण दिया गया है नगरीय निकाय आम चुनाव को नीमकाथाना में पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, निर्भीक मतदान प्रक्रिया को फॉलो करते हुए कम्प्लीट की जाएगी।
यदि किसी वोटर के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह अन्य पहचान पत्र ले जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित पेन कार्ड पहचान पत्र मान्य होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2361643

