[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बावड़ी में 5 महीने से बंद पुलिया निर्माण का निरीक्षण:अधिकारियों ने जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया, लोग परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बावड़ी में 5 महीने से बंद पुलिया निर्माण का निरीक्षण:अधिकारियों ने जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया, लोग परेशान

बावड़ी में 5 महीने से बंद पुलिया निर्माण का निरीक्षण:अधिकारियों ने जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया, लोग परेशान

जाजोद : जाजोद के पास बावड़ी ग्राम पंचायत में नेशनल हाईवे 52 पर पुलिया निर्माण के लिए पांच महीने पहले खोदी गई सड़क का भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के जीडीएम कांति प्रसाद और उनकी टीम ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जल्द ही काम शुरू करने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार, बावड़ी बस स्टैंड पर एनएचएआई ने पुलिया बनाने के लिए सर्विस रोड खोदी थी। यह काम पांच महीनों से बंद पड़ा है, जिससे दुकानदारों और ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी हो रही है। सड़क को करीब 6 फीट तक खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन में दिक्कत आ रही है।

दुकानदारों ने बताया कि पुलिया निर्माण के नाम पर सड़क को काफी गहराई तक खोदा गया, लेकिन पांच महीने बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। इससे रोजाना वाहन चालकों, राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दुकानदारों की समस्या को देखते हुए प्रशासक प्रतिनिधि कैलाश बाजिया ने संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने पुलिया निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने की मांग की। इसके बाद एनएचएआई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

एनएचएआई के जीडीएम ने पुलिया निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की स्थिति, खुदाई वाले स्थान और निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति देखी गई।

ग्रामीणों और दुकानदारों ने अधिकारियों से मांग की कि पुलिया निर्माण कार्य में और देरी न की जाए। उन्होंने जल्द से जल्द काम शुरू करवाकर आवागमन की समस्या का समाधान करने को कहा। उनका कहना है कि काम पूरा होने से दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी।

Related Articles