बबाई के गणेश मंदिर में महोत्सव की तैयारी:19वें गणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए कार्यकर्ताओं ने बनाई रूपरेखा
बबाई के गणेश मंदिर में महोत्सव की तैयारी:19वें गणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए कार्यकर्ताओं ने बनाई रूपरेखा
बबाई : बबाई कस्बे के गणेश मंदिर परिसर में सोमवार शाम को एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 19वें गणेश चतुर्थी महोत्सव के भव्य आयोजन की व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए बुलाई गई थी। इसमें गणेश मंदिर सेवा समिति के सदस्य शामिल हुए।
बैठक मंदिर के पुजारी पं. उमाशंकर मिश्र की देखरेख में हुई। इस मौके पर पं. मनोज जोशी, उमेश पंसारी, गणेश सैन, विक्की मर्वान्डया, पवन मावन्डिया, अजय भार्गव, विश्वनाथ मिश्र, डॉ. मनोहर कुमावत, डॉ. प्रदीप सुरोलिया, राजेंद्र भार्गव, मनीष सवतिया, मनोज सेन, कैलाश सैनी, विनय स्वामी, सुशील मामंडिया, हरि पंसारी, इंद्र तिवारी, जगदीश कुमावत, राजेश सैनी और सुरेश सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक में तीन दिवसीय गणेश महोत्सव को सफल बनाने के लिए कई व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इसमें महोत्सव की पूरी रूपरेखा तैयार की गई। आखिर में सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान गणेश से प्रार्थना की कि आने वाला गणेश महोत्सव बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक संपन्न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2361669

