वार्ड 12 में भाजपा प्रत्याशी हारून गुर्जर के समर्थन में सभा, राजेंद्र राठौड़ ने मांगे वोट
पूर्व नेता प्रतिपक्ष बोले-चहुंमुखी विकास और मूलभूत सुविधाओं के लिए कमल के फूल पर करें मतदान; हारून गुर्जर ने वार्ड को आदर्श बनाने का किया वादा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 12 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हारून गुर्जर के समर्थन में विशाल चुनावी सभा आयोजित की गई। सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया और वार्डवासियों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सभा में विधायक हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, सुरेश सारस्वत, सत्तार खान, अख्तर खान, शब्बीर एडवोकेट, शौकत खान और साजिद तुगलक सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
‘सबका साथ, सबका विकास’ को बताया भाजपा का ध्येय
राजेंद्र सिंह राठौड़ ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल ध्येय ‘सबका साथ, सबका विकास’ है और सरकार आमजन के विकास एवं कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने वार्ड 12 के मतदाताओं से अपील की कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास, साफ-सफाई, मजबूत बुनियादी ढांचे और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भाजपा प्रत्याशी हारून गुर्जर के पक्ष में मतदान करें।

‘हर सुख-दुख में जनता के बीच रहते हैं हारून’
राठौड़ ने हारून गुर्जर को कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे हर सुख-दुख में आमजन के बीच मौजूद रहते हैं। उन्होंने वार्डवासियों से हारून गुर्जर को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
‘वार्ड 12 को बनाएंगे आदर्श वार्ड’
भाजपा प्रत्याशी हारून गुर्जर ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने वार्डवासियों को भरोसा दिलाया कि चुनाव में जीत मिलने पर वार्ड नंबर 12 के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और इसे आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करेंगे।
उन्होंने वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के साथ आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। सभा में स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं एवं आम नागरिक शामिल हुए। समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2360480


