[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 41 में आजाद प्रत्याशी इस्लाम खान ने मांगा समर्थन, बोले-फैसला नाम से नहीं, काम से होना चाहिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वार्ड 41 में आजाद प्रत्याशी इस्लाम खान ने मांगा समर्थन, बोले-फैसला नाम से नहीं, काम से होना चाहिए

चुनावी सभा में जनसमस्याओं के समाधान और वार्ड के विकास का भरोसा; सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और बिना राजनीतिक दबाव जनसेवा का किया दावा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 41 में आजाद प्रत्याशी इस्लाम खान ने चुनावी सभा आयोजित कर वार्डवासियों से समर्थन मांगा। उन्होंने वार्ड के चहुंमुखी विकास, बेहतर जनसेवाओं और आमजन की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए इस्लाम खान ने कहा कि आजाद प्रत्याशी के रूप में उन्हें अपनी बात अपनों के सामने रखने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनसमस्याओं और लोगों के हक-अधिकार के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वार्डवासियों से अपने चुनाव चिन्ह अलमारी पर मतदान करने की अपील की।

‘सड़क, नाली और पानी का काम करना पार्षद की जिम्मेदारी’

इस्लाम खान ने कहा कि सड़क, नाली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का काम करना पार्षद की जिम्मेदारी है और यह काम होना ही चाहिए। लेकिन चुनाव में सवाल सिर्फ विकास कार्यों का नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं में साथ खड़े रहने का भी है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने बिना किसी पद और राजनीतिक लाभ के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने, सरकारी योजनाओं की जानकारी देने और उनके कागजी काम में मदद करने का प्रयास किया है। मुश्किल समय में लोगों का फोन उठाना, जरूरतमंद के घर पहुंचना और समस्या को अपनी समस्या समझकर खड़ा होना ही उनके अनुसार वास्तविक जनसेवा है।

‘फैसला नाम से नहीं, काम से होना चाहिए’

प्रत्याशी ने कहा कि चुनाव केवल वादों का नहीं, बल्कि पिछले कामों को पहचानने का भी अवसर है। उन्होंने वार्डवासियों से सवाल करते हुए कहा कि कौन ऐसा व्यक्ति रहा है जो बिना किसी पद के लोगों के घर तक पहुंचा और उनकी समस्याओं में उनके साथ खड़ा रहा।उन्होंने कहा कि इस बार वार्ड की जनता को निर्णय नाम, राजनीतिक दबाव या वादों के आधार पर नहीं, बल्कि काम और उपलब्धता के आधार पर करना चाहिए।

बिना राजनीतिक दबाव जनसेवा का दावा

इस्लाम खान ने वार्डवासियों से अपील की कि वे ऐसे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें जो सहजता से उपलब्ध हो और बिना किसी राजनीतिक दबाव के सीधे जनता के हक में काम कर सके। उन्होंने वार्ड के विकास के साथ आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

चुनावी सभा में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने इस्लाम खान को अपना समर्थन देने का भरोसा जताया। सभा के साथ ही वार्ड नंबर 41 में आजाद प्रत्याशी का चुनावी अभियान और तेज होता नजर आया।

Related Articles