आचार संहिता के कारण रोका नेत्र शिविर:BCMO ने नहीं दी अनुमति, संस्था ने जताई आपत्ति
आचार संहिता के कारण रोका नेत्र शिविर:BCMO ने नहीं दी अनुमति, संस्था ने जताई आपत्ति
नीमकाथाना : नीमकाथाना में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच और लेंस प्रत्यारोपण शिविर को आदर्श आचार संहिता का हवाला देकर रोक दिया गया है। कपिल स्मारक समिति जयपुर यह शिविर आयोजित करने वाली थी, लेकिन खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) ने इसकी अनुमति नहीं दी।
संस्था के संजीव मोदी ने बताया कि यह शिविर पूरी तरह से गैर-राजनीतिक और जनहितकारी चिकित्सा सेवा है। इसका किसी राजनीतिक दल या प्रत्याशी से कोई संबंध नहीं है। शिविर में किसी भी तरह का चुनावी प्रचार भी नहीं किया जाना था।
जनसेवा कार्यक्रम को रोकना सही नहीं-संस्था
संस्था का कहना है कि BCMO कार्यालय ने 5 सितंबर को एक पत्र जारी किया। इसमें नगर निकाय आम चुनाव 2026 की आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए शिविर आयोजित नहीं करने के लिए कहा गया। संस्था ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि अगर आदर्श आचार संहिता के तहत चिकित्सा शिविर पर रोक लगाई गई है, तो प्रशासन को निर्वाचन आयोग के संबंधित आदेश, नियम या निर्देश साफ करने चाहिए।
संस्था का मानना है कि केवल आचार संहिता का सामान्य हवाला देकर नियमित जनसेवा कार्यक्रम को रोकना सही नहीं है। संजीव मोदी ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा देना जनसेवा का काम है, इसे राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।
निर्वाचन अधिकारियों के सामने उठाएगी मामला
संस्था ने यह भी साफ किया कि वह आदर्श आचार संहिता का सम्मान करती है। वे प्रशासन की ओर से लगाई जाने वाली सभी शर्तों का पालन करने के लिए तैयार हैं। संस्था ने कहा है कि वह अब इस मामले को संबंधित प्रशासनिक और निर्वाचन अधिकारियों के सामने उठाएगी। वे संबंधित आदेश और निर्देश की कॉपी लेकर मामले की असली स्थिति को सार्वजनिक करेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2360019

