निकाय चुनाव को लेकर मंडावा में पुलिस का फ्लैग मार्च
निकाय चुनाव को लेकर मंडावा में पुलिस का फ्लैग मार्च
मंडावा : आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में थानाधिकारी चंद्रभान के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते और क्यूआरटी टीम ने मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने या असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहने की बात कही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2358669


