[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 5 में भाजपा प्रत्याशी शमीम बानो के कार्यालय का उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वार्ड 5 में भाजपा प्रत्याशी शमीम बानो के कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 5 में भाजपा प्रत्याशी शमीम बानो के कार्यालय का उद्घाटन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगर परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 5 से भाजपा प्रत्याशी शमीम बानो के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधायक हरलाल सहारण ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने चूरू में भाजपा का मजबूत बोर्ड बनाने और विकास, सुशासन व जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सुरेश सारस्वत, जिला महामंत्री सत्तार खान, अख्तर अली खान, शौकत खान चायल, असगर अली जोईया, राधेश्याम चोटिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

इसी क्रम में वार्ड नंबर 17 में भी भाजपा प्रत्याशी तारीक भाटी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से उन्हें अधिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। साजिद तुगलक, अकरम सोलंकी सहित वार्ड के कई लोग मौजूद रहे। प्रत्याशियों ने सभी का आभार जताया।

Related Articles